पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जिला पंचायत एवं जनपद पंचायत अध्यक्ष पद के आरक्षण की स्थिति

जिला पंचायत एवं जनपद पंचायत अध्यक्ष पद के आरक्षण की स्थिति

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लापता युवक की कुएं में मिली लाश

जशपुरनगर| कलेक्टरहिमशिखर गुप्ता के द्वारा छत्तीसगढ़ पंचायत निर्वाचन नियम 1995 अध्याय 2 के द्वारा प्रदत शक्तियों का प्रयोग करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष एवं जनपद पंचायत अध्यक्ष के पदों के लिए की गई आरक्षण की स्थिति इस प्रकार है। जिला पंचायत अध्यक्ष पद अजजा (महिला) हेतु आरक्षित है। इसी तरह जनपद पंचायत अध्यक्ष मनोरा में अजजा (महिला) पद आरक्षित है। जनपद पंचायत अध्यक्ष जशपुर में अजजा (महिला) , जपं अध्यक्ष दुलदुला में अजजा (मुक्त), जपं अध्यक्ष कुनकुरी में अजजा (महिला), जनपद पंचायत अध्यक्ष फरसाबहार में अजजा (मुक्त), जनपद पंचायत अध्यक्ष पत्थलगांव में अजजा (महिला), जनपद पंचायत अध्यक्ष कांसाबेल में अजजा (मुक्त), जनपद पंचायत अध्यक्ष बगीचा में अजजा (मुक्त) पद आरक्षित है।