पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ‘क्षमता हो तो अधिक काम लें ठेकेदार’

‘क्षमता हो तो अधिक काम लें ठेकेदार’

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कलेक्टरहिमशिखर गुप्ता ने कहा है कि जशपुर जिले में आम जनता के आवागमन के लिए सड़क मार्ग ही मुख्य साधन है और इसके निर्माण और रखरखाव में लापरवाही सहन नहीं की जाएगी।

उन्होंने ठेकेदारो से कहा है कि वे अपनी क्षमता के अनुरूप ही कार्य लें। उन्होंने कार्यपालन अभियंताओं से कहा कि वे टेण्डर भरते समय और कार्य देते समय संबंधित ठेकेदार की केैपिसिटी का आंकलन करें। कलेक्टर ने स्पष्ट रूप से ठेकेदारो को सचेत किया है कि उनके द्वारा यदि समय पर बार-बार काम नहीं किया जाता है तो उनके विरूद्ध शासन को उचित कार्यवाही के लिए पत्र लिखेगें। कलेक्टर ने प्राथमिकता वाली सड़कों को भी समय पर पूर्ण नहीं करने पर अधिकारियों और ठेकेदारो के प्रति नाराजगी जाहिर करते हुए ठेकेदारो को अपनी मशीनरी अपग्रेड करने कहा है।

कलेक्टर ने कहा है कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क और मुख्यमंत्री ग्राम सड़क दूरस्थ गांवो और बसाहटो को जोड़ने की जरूरी योजना है।-शेष|पेज 14





राष्ट्रीयराजमार्ग अन्य स्थानों से जोड़ने का मुख्य मार्ग है। इनके निर्माण कार्यो में गड़बड़ी, धीमी गति और रख-रखाव में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी। उन्होंने निर्माणाधीन कार्यो को तय समय सीमा में पूर्ण गुणवत्ता के साथ पूरा कराने के लिये विभागीय अधिकारियों को सख्त हिदायत दी है। कलेक्टर ने बुधवार को जिला कार्यालय के सभा कक्ष में कार्यपालन अभियंताओं, सहायक अभियांताओं, उप अभियंताओं और संबंधित ठेकेदारो की बैठक लेकर पैकेज में शामिल रोडवार कार्यो की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को नियमित रूप से निर्माण कार्यो का निरीक्षण करने कहा है।

कन्हर में बनेगा 102 मीटर लंबा पुल

कलेक्टरने कैलाश गुफा रोड को प्राथमिकता से पूर्ण करने कहा है। इस कार्य में विलम्ब होने पर उन्होंने अधिकारियों और ठेकेदारो के प्रति नाराजगी व्यक्त की है। बैठक में बताया गया कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बेडे़कोना चम्पा के पास में कन्हर नदी पर 102 मीटर लम्बा पुुल बनाया जा रहा है। इसी तरह कलोरा रोड में लावा नदी पर 50 मीटर लम्बा और आस्ता से पहले अंधला में 111 मीटर लम्बा पुल बन रहा है। बैठक में बताया गया कि जिले में कुल 1880 किमी लंबाई के कुल 371 कार्य मंजूर हैं। इनसे 939 बसाहटें लाभान्वित होंगी। अभी तक 1276 किमी के 213 कार्य पूर्ण हो चुके हैं। इनसे 649 बसाहटें जुड़ी हैं। साथ ही 534 किमी के 157 कार्य प्रगतिरत हैं। मुख्यमंत्री ग्राम सड़क एवं विकास योजना के तहत 34 कार्य मे से 20 कार्य पूर्ण होने की जानकारी बैठक में दी गई। बैठक में नेशनल हाईवे के अधिकारियों को कलेक्टर ने निर्देशित किया कि पतराटोली और बंदरचुआं के पास खराब सड़क की मरम्मत प्राथमिकता से कराएं। बैठक में संबंधित विभागो के अधिकारी उपस्थित थे।

बैठक में उपस्थित अधिकारी कर्मचारी

बैठक