पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आसनसोल ने टाटा को 1 0 से हराया

आसनसोल ने टाटा को 1-0 से हराया

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दिलीपसिंह जूदेव मेमोरियल ऑल इंडिया फुटबॉल टूर्नामेंट में बुधवार से पुल बी के मुकाबले शुरू हुए। पहला मुकाबला इस्टर्न रेलवे आसनसोल एवं डायमंड क्लब टाटा के बीच खेला गया। कड़े और रोमांचक मुकाबले में आसनसोल ने 1-0 से टाटा को पराजित किया। इस मैच के मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष हीरू राम निकुंज थे।

विशिष्ट अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के ईई वीके राम उपस्थित थे। इस मैच को देखने के लिए विशेष रूप से रीवा महाराज मानसिंह भी रणजीता स्टेडियम में पूरे समय मौजूद रहे। निर्धारित समय में मैच प्रारंभ हुआ। अनुमान के मुताबिक शुरू से ही दोनों टीमों के बीच जबदस्त टक्कर देखने को मिली। टाटा की टीम काफी आक्रामक लग रही थी। टीम के खिलाड़ियों ने कई बेहतरीन मूव बनाए पर गोल करने में सफल नहीं हो सके। इधर, आसनसोल के खिलाड़ियों ने भी शानदार खेल का प्रदर्शन किया। पहला हाफ में आसनसोल के कैप्टन जर्सी नंबर 10 गाबली समराई ने -शेष|पेज14



अपनीटीम के लिए गोल मारकर 1-0 की बढ़त बना ली। जिसके बाद टाटा के खिलाड़ियों ने टीम को बराबरी पर लाने के लिए कड़ा संघर्ष किया। उनकी टीम को कई मौके भी मिले। पर बुधवार उनका दिन नहीं था, वे गोल करने में सफल नहीं हो सके। अंत में आसनसोल ने 1-0 से मुकाबला जीत लिया। इस मैच के निर्णायक रायपुर के गजभूषण टैंडी, बिलासपुर के विशाल, कोरिया के वेणुगोपाल, बस्तर के विश्वजीत भट्टाचार्य एवं उमाशंकर थे।

आर्मी ग्रीन का मैच आज

आयोजनसमिति के सरफराज आलम ने बताया कि गुरूवार को आर्मी ग्रीन बैंगलोर एवं सेरसा डिविजन रेलवे ओडिशा की टीमों के बीच मैच खेला जाएगा। यह मैच रणजीता स्टेडियम में दोपहर 2.30 बजे से होगा। यहां खेले जा रहे मैचों में बड़ी संख्या में दर्शक पहुंचकर खिलाड़ियों की भरपूर हौसला अाफजाई कर रहे हैं।

रणजीता स्टेडियम में हुए फुटबाल मैच का दृश्य।