पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बैडमिंटन स्पर्धा में 50 से अधिक लेंगे भाग

बैडमिंटन स्पर्धा में 50 से अधिक लेंगे भाग

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बगीचा| जिलेमें इस बार स्व. अशोक अग्रवाल की स्मृति में बगीचा यूथ ग्रुप के द्वारा युगल बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इसमें प्रदेश के कई शहरों से लगभग 50 से भी अधिक युगल खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। जिले में फुटबॉल, हॉकी के बाद अब बैडमिंटन के प्रति भी खिलाड़ियों का खासा रुझान सामने रहा है। इसी तारतम्य में स्थानीय युवाओं द्वारा युगल बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन स्थानीय मंगल भवन परिसर में किया गया है।

आयोजकों ने बताया कि इस प्रतियोगिता का यह दूसरा वर्ष है। जिसे और भी भव्य तरीके से आयोजित करने की योजना बनाई गई है। प्रतियोगिता का शुभारंभ 18 फरवरी की शाम 6 बजे किया जाएगा। आशीष गोयल ने बताया कि 25 परवरी को स्पर्धा का फाइनल मैच होगा। इस प्रतियोगिता में विश्रामपुर, लुड़ेग, तमता, महादेवडांड़, छाल, जशपुर, कुनकुरी, सन्ना समेत कुड़ेकेला अन्य क्षेेत्रों से खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार 21 हजार रुपए एवं ट्राफी, द्वितीय पुरस्कार 11 हजार एवं ट्राफी एवं तृतीय पुरस्कार 51 सौ रुपए ट्रॉफी निर्धारित किया गया है।