पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मौसम में बदलाव आया, कही कही बूंदाबांदी

मौसम में बदलाव आया, कही-कही बूंदाबांदी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जशपुरनगर| बीतेकुछ दिनों से यहां मौसम में बदलाव देखा जा रहा था। कभी बादल, तो कभी धूप खिलने की स्थित बनी हुई थी। बुधवार की सुबह आसमान में हल्के बादल छाए थे। दोपहर बाद बादल पूरी तरह छा गए और शाम करीब 4 बजे हल्की बूंदाबांदी भी हुई। मौसम के इस बदलाव ने एक बार फिर वातावरण में ठंडक घोल दिया है।

वहीं कुनकुरी में भी हल्की बूंदाबांदी होने के साथ मौसम का मिजाज बदला हुआ था।

अनुमान लगाया जा रहा है कि बादल पूरी तरह छंटने के बाद एक बार और ठंड बढ़ेगी। उल्लेखनीय है कि जशपुर में करीब होली तक हल्की ठंड बनी रहती है।