पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • खेल महोत्सव में हिस्सा लेने 26 स्टूडेंट्स रवाना

खेल महोत्सव में हिस्सा लेने 26 स्टूडेंट्स रवाना

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जशपुरनगर| स्वामीविवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय, भिलाई के निर्देश पर 12 फरवरी से 16 फरवरी तक इंटर पॉली खेल और युवा महोत्सव धमतरी में आयोजित है। इसमें भाग लेने के लिए यहां के पॉलीटेक्निक कॉलेज के 26 विद्यार्थी एवं 3 कर्मचारी खेल प्रभारी रवाना हो चुके हैं। इस महोत्सव एवं प्रतियोगिता में क्रिकेट, वालीबॉल, कबड्डी, गायन, नृत्य और अन्य 55 प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया है।



संस्था के विशाल कुमार रॉय, विपिन पटेल, एवं मनराज मांझी के क्रियान्वयन में भाग ले रहे है। प्राचार्य एमएच सोनी ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी हैं। संस्था के सभी कर्मचारी एवं अधिकारियों ने खेल प्रतियोगिता एवं युवा महोत्सव में विद्यार्थियों को बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए प्रोत्साहित किया है।