- Hindi News
- स्कूलों ने की मेला की अवधि बदलने की मांग
स्कूलों ने की मेला की अवधि बदलने की मांग
बोर्ड परीक्षाओं के प्रभावित होने की आशंका
भास्करन्यूज | कुनकुरी
नगरमें आयोजित होने वाला जतरा मेला अपनी आयोजन अवधि को लेकर लगने से पहले ही विवादो के घेरे में गया है।
नगर पंचायत द्वारा घोषित मेला अवधि 18 फरवरी से 27 फरवरी तक है तथा इस अवधि के लिये मेला का ठेका भी सम्पन्न हो चुका है। आगामी 23 फरवरी से हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी स्कूल की वार्षिक बोर्ड परीक्षा शुरू होने वाली है। इस स्थिति को देखते हुए छात्रों के परीक्षा परिणाम प्रभावित होने की आशंका से नगर की शासकीय बालक उमा शाला, शासकीय कन्या उमा शाला, सरस्वती शिशु मंदिर, लोयोला उमा विद्यालय, लोयोला इंग्लिश मीडियम स्कूल, निर्मला कन्या उमा विद्यालय नवाटोली, आदि के प्राचार्यो ने संयुक्त रूप से अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कुनकुरी को एक पत्र लिखकर मेला अवधि को 17 फरवरी मंगलवार से 20 फरवरी शुक्रवार तक निर्धारित करने के लिये निवेदन किया है जिससे की विद्यार्थियों की पढ़ाई एवं परीक्षा पर विपरित प्रभाव पड़े। इस आवेदन की प्रति जिलाध्यक्ष जशपुर, पुलिस अधीक्षक जशपुर, जिला शिक्षा अधिकारी जशपुर, पुलिस थाना कुनकुरी, सीएमओ नगर पंचायत कुनकुरी एवं खण्ड शिक्षा अधिकारी कुनकुरी को भेजी गई है।