पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पुण्य तिथि पर याद किए गए पंडित दीनदयाल उपाध्याय

पुण्य तिथि पर याद किए गए पंडित दीनदयाल उपाध्याय

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सदस्यता अभियान के लिए मंडल प्रभारियों की नियुक्ति

भास्करन्यूज | जशपुरनगर

पं.दीन दयाल उपाध्याय की पुण्य तिथि पर जिला भाजपा कार्यालय में उन्हे श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम में संगठन मंत्री विधान चंद्राकर, जिला महामंत्री नरेश नंदे, ओम प्रकाश सिन्हा, पार्षद आलोक राय, भूषण राम, इंदु यादव, मीरा देवी, इम्तियाज, बीडीसी उमादेवी, राजेश महापात्रे,संदीप पाठक आैर अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

इस मौके पर संगठन मंत्री श्री चंद्राकर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के स्थापना और इसके विकास में उनकी अहम भूमिका रही। वे पश्चिमी संस्कृति के अंधानुकरण के सख्त विरोधी थे। उनका विचार था कि जब अंग्रेज भारत में शासन करते थे, तब हम उनकी बनाई वस्तुओं का विरोध किया करते थे। पर अंग्रेजों के भारत से जाने के बाद हमें उनकी वहीं वस्तुओं अच्छी लगनी लगी है। उन्होंने कहा कि उनके बनाए सिद्वांत और नीति का अनुसरण करते हुए हमें को पार्टी को मजबूत करते हुए नयी ऊंचाई पर ले जाना है। इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्तर पर चल रहे सदस्यता अभियान की समीक्षा भी संगठन मंत्री ने की। उन्होंने उपस्थित पार्टी पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं को बताया कि सक्रिय सदस्य बनने के लिए सभी को सौ-सौ प्रारंभिक सदस्य बनाना अनिवार्य है। सदस्यता अभियान को गंभीरता से लेने की हिदायत देते हुए उन्होंने बताया कि सदस्यता अभियान की समीक्षा के लिए मंडल प्रभारियों की सूची प्रदेश संगठन द्वारा जारी कर दिया गया है। इसमें कांसाबेल के लिए तुलसी कौशिक, श्रीराम गर्ग, बगीचा के लिए शंकर गुप्ता, सुभाष अग्रवाल, दुलदुला के लिए जगदीश गुप्ता, उपेंद्र यादव, कोतबा के लिए पत्थलगांव के विधायक शिवशंकर पैंकरा, रवि परहा, कुनकुरी के लिए कैलाश गुप्ता,अनूप नारायण बड़ाईक, पत्थलगांव के लिए राजेंद्र अग्रवाल, मनोरा के लिए विधायक जशपुर राजशरण भगत, जिला महामंत्री नरेश नंदे,जशपुर शहर के लिए श्रीमती रजनी प्रधान, ओम प्रकाश सिन्हा,जशपुर ग्रामीण के लिए सुरेश राम, मंगलनाथ,सन्ना के लिए रायमुनि भगत और तपकरा के लिए विधायक कुनकुरी रोहित साय और पूर्व विधायक भरत साय को प्रभार दिया गया है। सभी प्रभारी मंडल स्तर पर बैठक लेकर इसकी रिपोर्ट जिला कार्यालय को देंगे और जिला कार्यालय द्वारा रिपोर्ट को प्रदेश कार्यालय भेजा जाएगा।

भाजपा कार्यालय में श्रद्धांजलि देते भाजपाई।