तीन दिन का समय दिया ज्वाइनिंग के लिए
जशपुरनगर|जिले मेंयुक्तियुक्तकरण के तहत विकासखंड से अतिशेष शिक्षकों को जिले के रिक्त पद में समायोजन किया गया था। जिसके तहत बीते 13 नवंबर को जिला पंचायत सभाकक्ष मंे काउंसिलिंग की गई थी। शिक्षक पंचायत के 30 एवं सहायक शिक्षक पंचायत के 136 कर्मचािरयांे का पदस्थापना आदेश जारी हुए थे। 30 नवंबर 14 तक कार्यभार ग्रहण करने का समय दिया गया था, पर जशपुर, कुनकुरी पत्थलगांव के कई शिक्षकों ने पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण नहीं किया है। इसेे जिला पंचायत सीईओ जेपी मौर्य ने गंभीरता से लिया है। कार्यभार ग्रहण नहीं करने वाले शिक्षकों की सेवा पुस्तिका जिला पंचायत में मंगाई गई है। सीईओ ने कार्यभार ग्रहण करने के लिए 3 दिन का समय दिया है।
उन्होंने कहा है कि अगर 3 दिन में शिक्षक कार्यभार ग्रहण नहीं करते हैं, तो उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।