- Hindi News
- ईई ने माना कटनी गुमला एनएच चलने लायक नहीं
ईई ने माना कटनी गुमला एनएच चलने लायक नहीं
कटनी-गुमलाराष्ट्रीय राजमार्ग 43 की स्थिति वाहन चलाने के लायक नहीं है। गम्हरिया स्थित पेट्रोल पंप से जशपुर तहसील की सीमा काई कछार के बीच मात्र 15 किमी की दूरी में 206 छोटे बड़े गड्ढे मौजूद है। एनएच की बदहाल स्थिति का खुलासा जिला न्यायालय में दायर एक परिवाद के संबंध में न्यायालय में प्रस्तुत की जांच रिपोर्ट में हुआ है।
जिला न्यायालय के निर्देश पर उक्त जांच रिपोर्ट को पीएमजीएसवाय के ईई एमके देशपांडे ने प्रस्तुत किया. एमके देशपांडे को न्यायालय ने एनएच के निरीक्षण के लिए कमिश्नर नियुक्त किया था। रिपोर्ट में एनएच के तत्काल सुधार की आवश्यकता भी बताई गई।
कटनी-गुमला राष्ट्रीय राजमार्ग 43 की खस्ताहाल सड़क।
जिला मुख्यालय जशपुर के दो वरिष्ठ अधिवक्ता दीपक देशपांडे और अजय गुप्ता ने एनएच की बदहाली को लेकर जिला न्यायालय में परिवाद दायर किया था. परिवादियों के अधिवक्ता सत्य प्रकाश तिवारी ने बताया कि परिवाद को संज्ञान में लेते हुए न्यायालय ने एनएच की स्थिति को जांचने के लिए कमिश्नर नियुक्त करने का आदेश 5 सितम्बर को जारी किया था। न्यायालय के निर्देश पर श्री देशपांडे ने झारखण्ड की सीमा पर स्थित शंख नदी से लेकर जशपुर तहसील की सीमा तक के सड़क का निरीक्षण करने के बाद प्रस्तुत रिपोर्ट में बताया है कि शंख नदी से डोड़का चौरा स्थित सेंट्रल स्कूल तक एनएच की स्थिति कमोबेश ठीक है। कहीं कहीं सीलीकोट उखड़ने के साथ गिट्टी भी उखड़ी हुई है। रिपोर्ट के मुताबिक इस बीच छोटे-बड़े 1 सौ 12 गड्ढे मौजूद है। एनएच की सबसे खराब स्थिति गम्हरिया स्थित पेट्रोल पंप से बालाछापर,चंपाटोली,काईकछार के बीच है। महज 15 किमी की दूरी में छोटे बड़े 6 सौ 2 गड्ढे मौजूद है। कमिश्नर द्वारा प्रस्तुत रिपोर्ट के मुताबिक एनएच का यह हिस्सा परिवहन के लायक नहीं है और इसके तत्काल रिपेयरिंग की जरूरत है।
उजागर हुई एनएच की बदहाली
46 किमी के सफर में 28 मिनट का लगता है अधिक समय
न्यायालयमें प्रस्तुत रिपोर्ट में बताया गया है कि एनएच में 46 किमी दूरी तय करने में स्टेट हाईवे के मुकाबले 28 मिनट अधिक समय लगता है.।सर्वे के हवाला देते हुए रिपोर्ट में बताया गया है कि बोलेरो से एनएच के रामबंध से शंख नदी तक 46 किमी की दूरी तय करने में वाहन चालक अनवर खान को 63 मिनट का समय लगा। जबकि इसी चालक वाहन को स्टेट हाईवे में चराईडांड़ से बगीचा के बीच की इतनी ह