पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शपथ ग्रहण में शामिल होंगे केंद्रीय मंत्री विष्णु देव साय

शपथ ग्रहण में शामिल होंगे केंद्रीय मंत्री विष्णु देव साय

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एनईएस कॉलेज में छात्रसंघ पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह कल

जशपुरनगर|शहरके शासकीय एन ईएस कॉलेज में नवनिर्वाचित छात्रसंघ पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह 26 सितंबर को किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्यमंत्री विष्णुदेव साय होंगे। समारोह की अध्यक्षता पर्यटन मंडल के पूर्व अध्यक्ष कृष्ण कुमार राय करेंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती रजनी प्रधान, उपाध्यक्ष प्रबल प्रताप सिंह जूदेव जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष आलोक राय उपस्थित रहेंगे।

कॉलेज के छात्रसंघ प्रभारी प्रो. संजय जैन ने बताया कि महाविद्यालय में करीब आठ वर्षों के अंतराल के बाद छात्रसंघ पदाधिकारियों का निर्वाचन बीते माह हुआ था जिसमें छात्रसंघ अध्यक्ष पद पर राखी चौरसिया, उपाध्यक्ष जसमनी भगत, सचिव जॉनसन लकड़ा एवं सहसचिव पद पर कु. राजेश्वरी राठिया निर्वाचित घोषित किए गए थे। साथ ही उच्च शिक्षा विभाग सरगुजा विश्वविद्यालय द्वारा जारी अध्यादेश के अनुसार महाविद्यालय में विभिन्न शैक्षणिक शैक्षणिकोत्तर गतिविधियों के संचालन के लिए कुल 08 समितियों का भी गठन किया गया है। प्राचार्य डॉ. सतीश देशपांडे की अध्यक्षता में गठित नामांकन समिति द्वारा गठित समितियों में रूकमणि चंद्रा को साइंस क्लब का, प्रियंका गुप्ता को कंप्यूटर समिति का, क्षमा पांडेय को क्रीड़ा समिति का, निशा अग्रवाल को बुक रीडर सोसाइटी का, सीमा भगत को सांस्कृतिक समिति का, नित्य टोप्पो को सामान्य ज्ञान समिति का अजय पैकरा को सामाजिक कार्य का एवं पूनम बाई को लैंगिक मुद्दों पर गठित समिति का संयोजक मनोनीत किया गया है।

ये सभी समितियां महाविद्यालय में संबंधित गतिविधियों के सुचारू संचालन में सहयोग करेंगी। इन समितियों के संयोजक छात्र संघ की बैठकों में भी शामिल हो सकेंगे।

एनईएस कॉलेज में चयनीत पदाधिकारी

अध्यापन कक्ष का होगा लोकार्पण

छात्रसंघ प्रभारी प्रो. संजय जैन ने बताया कि छात्र संघ पदाधिकारियों को महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सतीश देशपांडे द्वारा शपथ दिलाई जाएगी। इस अवसर पर कई सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे। साथ ही इसी दिन महाविद्यालय में नव निर्मित अध्यापन कक्ष का भी लोकार्पण मुख्य अतिथि द्वारा किया जाएगा।