- Hindi News
- दशहरा महोत्सव के लिए कलेक्टर ने अफसरों को सौंपी जिम्मेदारी
दशहरा महोत्सव के लिए कलेक्टर ने अफसरों को सौंपी जिम्मेदारी
जगमगाएंगे आस्था के दीप
सर्व मंगल मांगल्यै, शिवे सर्वार्थ साधिके ....
संस्कृति रियासतकालीन परंपरा का अनूठा मेल
यहांदशहरा महोत्सव भव्य एवं गरिमा के अनुकूल मनाने को लेकर बुधवार को कलेक्टर हिमशिखर गुप्ता ने जरूरी बैठक ली। बैठक में कार्यालय प्रमुखों को दशहरा तैयारी के लिए जिम्मेदारी सौंपी गई। बैठक में आयोजन समिति के अध्यक्ष विधायक राज शरण भगत विशेष रूप से उपस्थित थे।
कलेक्टोरेट में हुई बैठक में श्री गुप्ता ने नगरपालिका एवं लोक निर्माण विभाग को रथ यात्रा रवाना होने वाले स्थल एवं रथ गुजरने वाले मार्ग पर साफ-सफाई, शस्त्र पूजा वाले स्थल की एवं रंग-रोगन और पुताई, रावण दहन स्थल पर बैरिकेडिंग, जुरगुम में साफ-सफाई एवं रंगाई, पुताई दुर्गा मंदिर के सामने घेरा एवं बैरिकेडिंग की व्यवस्था एवं पक्की डाड़ी देवघर स्थल में रंगाई पुताई कराने की जिम्मेदारी दी। रथ बनाने के लिए लकड़ी की व्यवस्था कराने एवं बैरिकेटिंग के लिए बांस-बल्ली की व्यवस्था की जिम्मेदारी वन विभाग को दी गई। विद्युत मंडल को रथ यात्रा वाले स्थल में विद्युत कनेक्शन एवं विद्युत वायर को ठीक कराने एवं प्रमुख कार्यक्रम स्थल रावण दहन स्थल रणजीता स्टेडियम में पर्याप्त राेशनी की व्यवस्था करने को कहा गया। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग को रणजीता स्टेडियम के पास पेयजल के लिए पानी की टंकी एवं नल कनेक्शन करवाने और यूरिनल का अस्थायी शेड तैयार करवाने, नगर पालिका परिषद को फायर ब्रिगेड का ट्रायल रन कराने, स्वास्थ्य विभाग को एंबुलेंस सेवा के साथ डॉक्टर एवं पर्याप्त दवाई की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। पुलिस भीड़-भाड़ वाले स्थान में पर्याप्त सुरक्षा की व्यवस्था, यातायात व्यवस्था दुरूस्त करने एवं वाहन पार्किंग की व्यवस्था बीटीआई ग्राउंड में कराने और संवेदनशील स्थलोंं पर गश्त और पेट्रोलिंग करेगी। आरईएस विभाग को देवघर मंदिर के पास एवं अस्त्र-शस्त्र पूजा स्थल के पास डस्ट एवं मुरूम बिछाने, खाद्य विभाग एवं नगर पालिका को खाद्य सामग्री का ठेला लगने वाले स्थलो पर डस्टबिन और कूड़ादान रखवाने की जिम्मेदारी सौंपी गई।
कलेक्टर ने गरबा के दौरान भी महिला पुलिस कर्मियों के साथ आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। बैठक में दशहरा आयोजन समिति के सदस्य नरेश नंदे, अपर कलेक्टर डीके सिंह, एसडीएम केपी देवांगन एवं सभी विभागों के अधिकारी, आयोजन समि