पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • राजपरिवार का अस्पताल से विशेष लगाव, लोगों की करेंगे मदद: जूदेव

राजपरिवार का अस्पताल से विशेष लगाव, लोगों की करेंगे मदद: जूदेव

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिलाअस्पताल के पेइंग वार्ड का जीर्णोद्धार एवं नव निर्मित डेंटल यूनिट का लोकार्पण बुधवार को कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद रणविजय प्रताप सिंह जूदेव ने किया। अब जिले के लोगो को अत्याधुनिक अल्ट्रा सोनिक मशीन से दांत की सफाई की सुविधा मिलने लगेगी। जिससे लोगों को जशपुर से बाहर जाने की समस्या से निजात मिल जाएगी।

इस मौके पर मुख्य अतिथि श्री जूदेव ने अपने संबोधन में कहा कि जिले के लोगो की पुरानी मांग आज पूरी हो गई। डेंटल यूनिट के शुरू होने से अब जिले के लोगों को रांची एवं रायपुर का सफर नहीं करना होगा। उन्हें यह सुविधा अब जशपुर में ही मिलने लगेगी। जिससे लोगो का समय एवं पैसा दोनों की बचत होगी। उन्होंने कहा कि जिला चिकित्सालय से उनका एवं उनके परिवार का बेहद लगाव है। उन्होंने कहा की इस अस्पताल से उनकी काफी यादें जुड़ी हुई हैं। श्री जूदेव ने अस्पताल के विकास के लिए अपने सांसद मद की राशि से अन्य जरूरी कार्य कराने की बात कही। श्री जूदेव ने कार्यक्रम में जानकारी दी कि नेशनल हाईवे के लिये केंद्र सरकार से 500 करोड़ रुपए की स्वीकृति मिली है। जिससे अब नेशनल हाईवे की सड़क अच्छी हो जाएगी। अंत में श्री जूदेव ने जशपुर के विकास के लिए हमेशा हर संभव प्रयास करने की बात कही।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए विधायक राज शरण भगत ने कहा कि आज का दिन जशपुर वासियों के लिए बेहद खुशी का दिन है। अब जिले के लोगो को दांत संबंधी समस्या के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। डेंटल यूनिट में जीवन दीप समिति द्वारा निर्धारित सामान्य शुल्क से उनका बेहतर उपचार हो जाएगा। श्री भगत ने कहा कि यहां का जिला अस्पताल पहले की तुलना काफी बेहतर हो गया है, पर अस्पताल में थोड़ी सफाई की ओर ध्यान देने की आवश्यकता है। नगर पालिका उपाध्यक्ष प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि जिला चिकित्सालय में छोटी-छोटी सुविधाओं को बढ़ाकर स्वास्थ्य के क्षेत्र में एक अच्छा कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अमेरिका में यदि कोई व्यक्ति बीमार पड़ जाए, तो उसे काफी खर्च करने पड़ते हैं। वहां इलाज कराना काफी खर्चीला है। वहीं कनाडा में मुफ्त में इलाज होता है। उन्होंने आगे कहा कि छत्तीसगढ़ खासकर जशपुर जिले की नर्सें सेवा भावना के लिये पूरे विश्व में पहचानी जाती हैं। उन्होंने कहा कि भारत में भी बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध ह