पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • राष्ट्रीय शतरंज स्पर्धा में भावना, लीना का चयन

राष्ट्रीय शतरंज स्पर्धा में भावना, लीना का चयन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सारंगढ़|14 वींराज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता शतरंज स्पर्धा राजनांदगांव में संपन्न हुआ। भावना जायसवाल लीना निराला ने खेल का अच्छा प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता में अपना स्थान बना लिया। 14 वीं राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं हेतु विगत दिनों सारंगढ़ में ब्लाक स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन शास. बहू. उच्च. माध्य. विद्यालय सारंगढ़ में हुआ।
चयन के उपरांत जिला एवं क्षेत्रीय स्तरीय प्रतियोगिता मोना मॉर्डन स्कूल में संपन्न हुई। भावना लिना जशपुर जोन से प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय स्तर में आयोजित होने वाले शतरंज स्पर्धा मैच में अपना स्थान बना लिया। राष्ट्रीय स्तरीय शतरंज मैच गोवा में आयोजित होगी जहां कु. भावना जायसवाल लीना निराला अपने खेल का प्रदर्शन करेगी।

(शतरंज खेलते खिलाड़ी)