पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • साहित्य महोत्सव में शामिल हुए खरसिया के साहित्यकार

साहित्य महोत्सव में शामिल हुए खरसिया के साहित्यकार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खरसिया. 12से 14 दिसम्बर तक आयोजित राष्ट्रीय स्तर के रायपुर साहित्य महोत्सव में खरसिया रायगढ से प्रमुख साहित्यकारों ने हिस्सा लिया।खरसिया से डा रमेश टंडन, हरप्रसाद ढेंढे, गुलाबसिंह कंवर,जे आर मनहरे,जवाहर पटेल,रायगढ से अंजनी कुमार अंकुर, बनवारी लाल देवांगन,नंदलाल त्रिपाठी, ,सारंगढ से विजयकुमार ईजारदार, डभरा से मनिहार सिंह निराला आदि कवियों ने सहित्यिक परिचर्चा में भाग लिया। इस महोत्सव में देश के नामचीन कवियों,कलाप्रेमियों ,संगीत कलाकारों ,शिल्पियों ,नाटक रंगमंच के कलाकारों ने अपनी कविताओं गायकी , कलाओं विचारों तथा अनुभवों को पूरी विद्वता के साउथ रखां यह छ.ग. सरकार जनसूचना एवं संचार विभाग की ओर से आयोजित पहला साहित्यिक कार्यक्रम है। इसका उद्घाटन मुख्यमंत्री डा रमनसिंह ने किया। डा रमेश टंडन ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों के आयोजित से छत्तीसगढ की साहित्यिक प्रतिभा को एक मंच मिलने के साथ उनकी प्रतिभा का विकास भी होगा इसके अतिरिक्त नई पीढी को साहित्यिक अभिरुचि से युक्त एक नयी दिशा मिलेगी।यह कार्यक्रम नया रायपुर स्थित पुरखौती मुक्तांगन में आयोजित है।