पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • छात्रों ने चलाया सफाई अभियान

छात्रों ने चलाया सफाई अभियान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खरसिया. शासकीयमहात्मा गांधी कला एवं विज्ञान महाविद्यालय खरसिया एवं नवीन महाविद्यालय जोबी ,हाईस्कूल गोरपार द्वारा बरभौना में एक सप्ताह के राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत चल रहे शिविर ने छात्र छात्राओं में पूरे ग्राम में साफ सफाई अभियान चलाया। ग्राम बरभौना में विद्यार्थी परिसर के उपाध्यक्ष कमलेश नायडू एवं बीए कक्षा के सीआर टिकेश डनसेना प्रो चुडामणी यादव के नेतृत्व में पूरे गांव में साफ सफाई करने का अभियान चलाया है। बरभौना ग्राम आदिवासी अंचल के मांडनदी के किनारे का गांव है। यहां प्रायमरी स्कूल,मिडिल स्कूल एवं हाईस्कूल तक शिक्षा की व्यवस्था शासन द्वारा की जाती है। सबसे पहले गंदगी से भरे स्थानों में साफ सफाई छात्र छात्राओं द्वारा की जिससे प्रमुख स्थान शिक्षा परिसर बोरिंग,पानीटंकी स्थलों की सफाई की गई। जिससे पूरे ग्रामवासियों ने भी सहयोग किया गया।



इस अवसर पर छात्र नेताओं ने ग्रामवासियों को समझाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आव्हान किया है कि स्वच्छ भारत से हमे चरितार्थ कर दिखाना है। हम अपने घर के आसपास ,पूरे गांव को साफ रखेंगे तब ही अपने आपकों स्वस्थ्य रख सकते हैं एवं एनएसएस शिविर के माध्यम से चौथे दिन सफाई अभियान चलाकर छात्र छात्राओं ने सराहनीय कार्य किया जिसकी समस्त ग्रामवासियों ने प्रशंसा की है।