- Hindi News
- नवरात्र के दूसरे दिन मां ब्रम्हचारिणी की पूजा
नवरात्र के दूसरे दिन मां ब्रम्हचारिणी की पूजा
गुरुवार25 सितम्बर को शारदीय नवरात्र प्रारंभ होने के साथ जगत जननी मां दुर्गा विराजमान हो गई है। पूरे नगर में लगभग 2 दर्जन से अधिक जगहों पर सार्वजनिक दुर्गोत्सव मनाया जा रहा है। ग्रामीण अंचल भी मां दुर्गा के आराधना में पीछे नहीं है। गांवों में भी जगह-जगह दुर्गा पंडालों में मां दुर्गा की प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं। नवरा़त्र के दूसरे दिन मां के ब्रह्मचारिणी रुप की पूजा की गई और भक्तों में प्रसाद बांटा गया। पूरे नगर में दुर्गा पंडालों का आकर्षक ढंग से सजाया संवारा गया है। विद्युत बल्ब की झालरों के साथ-साथ पूरे नगर में मां दुर्गा की भक्ति का माहौल नजर आने लगा है।
शारदीय नवरात्र 25 सितंबर से प्रारंभ हो गई है। विधिविधान पूर्वक मंत्रोच्चार के साथ सुबह-शाम दोनों समय माता के शैल पुत्री रुप की पूजा अर्चना की गई एवं दूसरे दिन ब्रम्हचारिणी रुप की पूजा अर्चना की गई। गायत्री मंदिर, मां बेरीवाली मंदिर, दुर्गा मंदिर, झुनझुन वाली रानी सती, मां काली मंदिर, परेवा पहाड़ स्थित दुर्गा मंदिर, काली मंदिर औघड़ आश्रम, चंडी मंदिर, शीतला मंदिर सहित आस पास के ग्रामीण अंचलों के मंदिरों में दुर्गा के दर्शन के लिए लोग पहुंच रहे हैं। मंदिरों में भक्तों की मनोकामना पूर्ति के लिए उनकी इच्छानुसार घी एवं तेल के मनोकामना ज्योति कलश प्रज्जवलित किए गए हैं। नगर में 2 दर्जन से भी अधिक जगहों पर भव्य दुर्गा पंडालों में माता की आराधना की जा रही है, जिसमें हमालपारा, पुरानी बस्ती, स्टेशन चौक, पुरानी सब्जी हटरी, ,पोस्ट आफिस रोड़, चंदनताल रोड़, मौहापाली रोड़, गंज बाजार, गंज पीछे, भीम गली, गुरूद्वारा के पास, डभरा रोड़, रायगढ़ चौक, ठाकुरदिया आदि जगहों पर मां दुर्गा की प्रतिमाएं स्थापितकर पूजा अर्चना की गई। पंडालों में माता की प्रतिमाओं के साथ मनमोहक झॉकिंया भी स्थापित की गई हैं, जो पूरे नौ दिन तक लोगों को अपनी ओर आकर्षित करती रहेगी।
देवीपीठोंमें उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ -नवरात्र परआसपास के देवी मंदिरों में भारी भीड़ उमड़ रही है। नगर से कुछ दूरी पर स्थित अड़भार अष्टभुजी मंदिर में प्रतिदिन सैकड़ो लोग दर्शन करने पहुंच रहे हैं।
चंद्रपुर की चंद्रहासिनी मंदिर और धर्मजयगढ़ की अंबेटिकरा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्त माता के दर्शन के लिए जा रहे हैं। कुछ श्रद्धालु नवरात्र पर दूरस्थ माता वैष्णोदेवी, मैहर शारदा माई, डोंगरगढ़ की