- Hindi News
- अवैध हुकिंग पर विद्युत विभाग ने मारा छापा
अवैध हुकिंग पर विद्युत विभाग ने मारा छापा
खरसिया|अवैध रुपसे हुकिंग कर लाईट जला रहे और टुल्लूपंप पम्प चलाने वाले के खिलाफ छ.ग. राज्य विद्युत मंडल की टीम ने कार्यवाही की है। इस संबंध में खरसिया के जे.ई. ने कार्रवाई की। विद्युत मंडल की टीम ने अवैध कनेक्शन में इस्तेमाल किये तार को जप्त कर लिया है।
खरसिया हमाल पारा में 24 सितम्बर को छ.ग. राजय विद्युत मंडल की टीम ने होटल पंचवटी के पीछे स्थित नवनिर्माधीन घर में अवैध हुकिंग करके टुल्लूपंप एवं लाईट जला रहे श्याम नारायण झा के यहां कार्यवाही की। इस कार्रवाई में विद्युत मंडल ने अवैध हुकिंग में लगे तार को जप्ती बना दिया। इस संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार फूलदेवी झा द्वारा नये घर का निर्माण किया जा रहा है जिनमें पानी आपूर्ति के लिए 0.5 हार्स पावर का टुल्लूपंप चलाया जा रहा था।
इस संबंध में ज्ञात हुआ है कि विद्युत मंडल की टीम ने तार को तो जप्त कर लिया लेकिन अवैध हुकिंग करने वाले खिलाफ किसी प्रकार की कोई एफ.आई.आर. नहीं कराई गई। साथ ही अवैध रुप से इस्तेमाल किये जा रहे उपकरणों को भी जप्ती नहीं बनाया गया।