पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पुलिस अभिरक्षा से भागा मुलजिम िगरफ्तार

पुलिस अभिरक्षा से भागा मुलजिम िगरफ्तार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खरसिया| जेलले जाते समय चकमा देकर भागने वाले बंदी को 5 दिन बाद पुलिस गिरफ्तार कर लिया है।

खरसिया पुलिस ने उसे सत्तीगुड़ी चौक के पास पकड़कर कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया। 9 सितंबर को छेड़छाड़ का आरोपी सुरेश पटेल जेल वारंट जारी होने के बाद रायगढ ले जाते समय दो पुलिस जवानों को चकमा देकर फरार हो गया था। पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार 8 सितंबर को सीएमडी कालेज बिलासपुर के एमकाम की छात्रा बगबुडवा निवासी मीरा साहू पिता गोकुल प्रसाद घर आने के लिए झाराडीह स्टेशन पर उतरी थी। उसके साथ सुरेश पटेल उर्फ गोलू कोमलचंद्र पटेल 27 वर्ष ग्राम सूती ने घर जाने के दौरान छेड़खानी की थी। युवती की रिपोर्ट पर सुरेश को धारा 354 के तहत गिरफ्तार किया था। व्यवहार न्यायालय खरसिया से जमानत अर्जी खारिज होने पर 9 सितंबर को पुलिस आरक्षक बिरीछराम सांडे और बिहारीलाल जगत उसे लेकर रायगढ जेल दाखिल करने ले जा रहे थे कि रायगढ के पास ढिमरापुर चौक में सुरेश पटेल ने टायलेट का बहाना बनाकर गाड़ी रुकवाई और भाग निकला। तब से खरसिया पुलिस उसकी तलाश में लगी हुई थी। मुखबीर के माध्यम से खरसिया टीआई सलीम तिग्गा को जानकारी मिली कि वह रायगढ से सारंगढ चला गया है फरार मुलजिम 13 सितंबर को जब वापस रायगढ रहा था, तब खरसिया पुलिस ने उसे जाल बिछाकर सत्तीगुडी चौक के पास धरदबोचा।



खरसिया पुलिस ने उसे कोतवाली पुलिस रायगढ के हवाले कर दिया। पुलिस आरक्षकों ने सुरेश पटेल के खिलाफ कोतवाली पुलिस रायगढ में ही रिपोर्ट दर्ज करवाई थी।

कृपया आरोपी की फोटो सहित प्रकाशित करें।