पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • \"हर घर पहुंचे सदस्यता अभियान\'

\"हर घर पहुंचे सदस्यता अभियान\'

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खरसिया | जिलाभाजपा उपाध्यक्ष श्रीचंद रावलानी ने कहा है कि सदस्यता महाअभियान में सबकी सहभागिता रहेगी एवं प्रत्येक मतदान केन्द्र के प्रत्येक घर केे व्यक्ति को भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई जाएगी। जिला भाजपा उपाध्यक्ष एवं सदस्यता अभियान प्रभारी श्रीचंद रावलानी छाल मंडल के कार्यकर्ताओं को सं‍बोधित कर रहे थे। रावलानी ने कहा कि छाल मंडल भाजपा का सशक्त मंडल है जहां कार्यकर्ताओं की अच्छी टीम र्है। 47 मतदान केन्द्र एवं 8 ग्राम केन्द्र है सभी में सदस्यता करानी है। सदस्यता प्राप्त करने का सरल उपाय टोल फ्री 18002662020 को क्लिक करना है एवं सदस्यता ग्रहण करना है।

उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं मोबाइल पर सदस्यता ग्रहण करवाई गई एवं बुको का वितरण ग्राम केन्द्र आधार पर किया गया। जिला किसान मोर्चा के अध्यक्ष गिरधारी ने भी बैठक को संबोधित किया। संचालन महामंत्री लाल ठाकुर ने किया। इस अवसर पर टिकेश डनसेना, सेवकलाल पटेल, संजय गुप्ता, उमाशंकर जांगडे़ एवं अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

-------------------------

-----------------

------------------

----

-----------------