पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सरस्वती शिशु मंदिर में स्नेह सम्मेलन आज

सरस्वती शिशु मंदिर में स्नेह सम्मेलन आज

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खरसिया|सरस्वती शिशुमंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में 8 फरवरी को प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी स्नेह सम्मेलन कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसके मुख्य अतिथि नगरपालिका परिषद के अध्यक्ष कमल गर्ग ,कार्यक्रम अध्यक्ष संभाग सचिव सरस्वती शिशु मंदिर कमल अग्रवाल होंगे। सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खरसिया में स्नेह सम्मेलन रविवार को आयोजित किया जा रहा है। स्नेह सम्मेलन में स्कूल की छात्र छात्राएं अपनी सांस्कृतिक और बौध्दिक क्रियाकलापों का प्रदर्शन करेंगी। स्नेह सम्मेलन शाम 6 बजे से प्रारंभ होगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खरसिया नगरपालिका के अध्यक्ष कमल गर्ग एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता कमल अग्रवाल संभाग सचिव सरस्वती शिशु संस्थान रायपुर ,रायगढ संभाग होंगे।





इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष पवन अग्रवाल,कोषाध्यक्ष गोविंद राम मित्तल ,प्राचार्य चंद्रशेखर तिवारी,,प्रधानाचार्य भूपेन्द्र सिंह राठौर की भी गरिमामय उपस्थिति रहेगी। अध्यक्ष कन्या भरती कुमारी जया अवस्थी,अध्यक्ष किशोर भरती जयशंकर राठौर एवं सरस्वती शिशु मंदिर परिवार खरसिया ने सभी पालकों एवं नागरिकों से स्नेह सम्मेलन में बच्चों के उत्साहवर्धन हेतू आने की अपील की है।