अधिवक्ता के सूने मकान से लाखों का समान ने उड़े अज्ञात चोर
खरसिया | फकीर चौक निवासी अधिवक्ता देवकीनंदन शर्मा के घर में अज्ञात चोरों द्वारा लगभग एक लाख रुपए नगद सहित सोने-चांदी के जेवरों को चुरा ले गए। मिली जानकारी के अनुसार अधिवक्ता देवकीनंदन शर्मा 5 फरवरी को दुर्ग में रहने वाले अपने रिश्तेदार के यहां वैवाहिक कार्यक्रमों में शामिल होने सपरिवार गए हुए थे। 9 फरवरी की सुबह अहमदाबाद एक्सप्रेस से घर वापस लौटे घर के मुख्य दरवाजे का ताला टुटा हुआ मिला है। घर के अंदर घुसने पर दोनों आलमारी खुला हुआ है समान बिखरे हुए मिले। घटना की जानकारी शर्मा ने पास में ही रहने वाले अपने मित्र जयेश मिरानी को मोबाइल से दी। अधिवक्ता देवकीनंदन शर्मा ने पुलिस रिपोर्ट में 1 सोने का मंगलसूत्र वजन 1 तोला, दो सोने की अंगूठी 25 तोला, चांदी एवं 1 लाख रुपए नगद चोरी होना बताया। रिपोर्ट पर खरसिया पुलिस ने धारा 457, 580 के तहत मामला पंजीबद्ध कर मामले की विवेचना प्रारंभ कर दी है।