पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विश्वकर्मा विसर्जन करने जा रहे भक्तों को ट्रक ने रौंदा, तीन की मौत

विश्वकर्मा विसर्जन करने जा रहे भक्तों को ट्रक ने रौंदा, तीन की मौत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
छाल|मांड नदीमें विश्वकर्मा की प्रतिमा का विसर्जन करने जा रहे श्रद्धालु दुर्घटना का शिकार हो गए। ऐड़ू पुल पर एक ट्रक ने उन्हें अपने चपेट में ले लिया। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, वहीं तीन अन्य गंभीर रूप घायल हो गए।

ट्रक यूनियन संघ एसईसीएल में विश्वकर्मा की प्रतिमा स्थापित की थी। गुरुवार को यूनियन के सदस्य धूमधाम से प्रतिमा का विसर्जन करने मांड नदी जा रहे थे। वे ऐड़ू पुल के पास ही पहुंचे थे कि छाल से खरसिया जा रहे ट्रक क्रमांक जी 13 एल 0822 ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया है। हादसे में छह कर्मचारी बुरी तरह से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए एसईसीएल हॉस्पिटल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान देवपुर बिहार निवासी उत्तम कर्माकर की मौत हो गई। घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए वहां से उन्हें रायगढ़ के जिंदल हॉस्पिटल रैफर दिया गया। मिली जानकारी हॉस्पिटल लाते समय ड्राइवर पाल एक अन्य की मौत हो गई है। पुलिस ने ट्रक चालक पवन चौहान को गिरफ्तार कर ट्रक जब्त कर लिया है।