कांग्रेस पदाधिकारियों की बैठक
खरसिया| नगरमें नगरपालिका चुनाव के मद्देनजर खरसिया विधायक उमेश पटेल ने कांग्रेस पदाधिकारियों की बैठक ली। जिसमें आने वाले नगरपालिका चुनाव को लेकर विचार विमर्श किया गया। विधायक ने प्रत्येक वार्ड के लिए 5 सदस्यों की कमेटी बनाई है जो मतदाता सूचियों के अवलोकन ,उनमें नाम जुड़वाने की प्रक्रिया में लोगों की सहायता करेगी। नगरपालिका चुनाव को लेकर कांग्रेस में भी गहमा गहमी बढ़ रही है। दो दिन पूर्व खरसिया विधायक उमेश पटेल कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ता की बैठक ली। बैठक में चुनाव लडऩे की रणनीति पर भी विचार विमर्श किया।