फ्री हेल्थ कैंप 540 लोगों का इलाज
खरसिया|खरसिया स्थानीयजानकी धर्मशाला खरसिया में लायंस क्लब खरसिया सिटी द्वारा श्री बालाजी सुपर स्पेशीलिटी हास्पिटल रायपुर के सहयोग से स्व.लायन ओमप्रकाश सोनी की स्मृति में आयोजित निशुल्क मेगा हेल्थ कैम्प शुभारंभ खरसिया विधायक उमेश पटेल ने किया इस अवसर पर खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष गिरधर गुप्ता ,मुरलीधर अग्रवाल, बालकराम पटेल,रविन्द्र पटेल भी उपस्थिति थे।
कैम्प सुबह 11 बजे से रात्रि 8 बजे तक चला जिसमें लगभग 540 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें निशुल्क दवाइयां भी दी गई। इस अवसर पर लायन रामनारायण सोनी ,लायंस क्लब खरसिया सिटी के अध्यक्ष जीयालदास मेघानी ,लायन दिलीप सिंह सलुजा,लायन अनिल अग्रवाल बरतुंगा, लायन क्लब डायरेक्टर लायन प्रेम सिंह सलूजा ,लायन जयसुख मिरानी, लायन रमेश कबुलपूरिया, लायन ऋषि अग्रवाल,लायन शिव अग्रवाल ,लायन दुर्गेश ठक्कर,लायन अशोक अग्रवाल,लायन मदन गर्ग,लायन सुभाष अग्रवाल, लायन संतोष अग्रवाल,लायन रमेश बसंतानी, संजय अग्रवाल ,लायन मनोज अग्रवाल ,लायन निखिल दादु दयाल ,चन्द्रिका डनसेना सहित बडी संख्या में लायन परिवार के लोग उपस्थित थे।
शिविर का उद्घाटन करते खरसिया विधायक उमेश अग्रवाल।