पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बरभौना को खरसिया थाने में शामिल करने के लिए सौंपा ज्ञापन

बरभौना को खरसिया थाने में शामिल करने के लिए सौंपा ज्ञापन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खरसिया|खरसिया प्रवासपर आये प्रभारी मंत्री रामसेवक पैकरा को जिला भा.ज.पा उपाध्यक्ष श्रीचंद रावलानी ने ज्ञापन सौपा जिसमे खरसिया की एक मात्र पंचायत बरभौना को छाल थाने से अलग कर खरसिया थाने मे करने की मांग की है। श्रीचंद रावलानी ने गृहमंत्री को बताया कि खरसिया विकास खण्ड की एक मात्र ग्राम पंचायत बरभौना जिसके तीन आश्रित ग्राम भी है। जिसमे तेन्दुमुडी, कुकरीचोली, छोटेजामपाली, ये चारो ग्रामों की तहसील एवं जनपद खरसिया है जिसको भूल से छाल थाना कर दिया गया है। जिसके कारण न्यायालयीन कार्यों के लिये इन्हें धरमजयगढ़ जाना पड़ता है बरभौना से धरमजयगढ़ की दूरी 60 किमी. दूर है एवं खरसिया की दूरी मात्र 12 कि.मी है।

लोगो को इस तकलीफ को ध्यान में रखते हुए इस मामले पर विचार किया जाए।