सीमा क्षेत्र में बोर्ड लगाने की मांग
खरसिया| नगरपालिका चुनाव निकट है इसके लिए नगर पालिका खरसिया नगर पालिका क्षेत्र की सीमा निर्धारण कर सीमा क्षेत्रों के बोर्ड लगाने का कार्य करने की मांग की है। भाजपा नेता जिला उपाध्यक्ष श्रीचंद रावलानी ने पत्र में मांग की है कि नगर पालिका मे कुल 18 वार्ड हैं। वार्डों का परिसीमन पूर्वानुसार ही रहेगा अध्यक्ष का आरक्षण 1 सितम्बर को रायपुर मे हो गया है वहीं पार्षदों का आरक्षण 15 सितम्बर को जिलाध्यक्ष रायगढ करेगे। उससे पूर्व सीमा निर्धारण का कार्य करना अनिवार्य है क्योंकि नगर पालिका सीमा से बाहर के लोगो के नाम भारी संख्या मे मतदाता सूची मे शामिल है जो कि नियम विरूद्व है।
लोगो की जानकारी के लिये नगर पालिका वार्डों की सीमा पर बोर्ड लगानेे का कार्य करे जिसमे सीमा से बाहर लोगो के नाम मतदाता सूची से स्वमेव ही अलग हो जायेंगे।