रीगल यंग ब्वाय काे मिली जीत
रायगढ़| नगरके नटवर हाई स्कूल मैदान में 7 साइड फुटबाल प्रतियोगिता शुरू हो गई। प्रतियोगिता दरोगापारा फुटबाल क्लब और रायगढ़ जिला फुटबाल संघ द्वारा कराई जा रही इस स्पर्धा में 20 टीमें हिस्सा ले रही। टीमें रायगढ़, कोरबा, खरसिया, सक्ती और किरोड़ीमल नगर से आई हैं। रविवार को दो मैच हुए, जिसमें पहला मैच रीगल क्लब और मूविंग स्टार के बीच हुआ। रीगल क्लब ने यह मैच 3-0 से जीत लिया। मैच के रेफरी बिजेंद्र यादव थे। दूसरा मैच ईशा क्लब और यंग ब्वॉयस के बीच हुआ। इसे यंग ब्वॉयस ने 4-1 से जीत लिया। मैच रेफरी मुकेश चटर्जी थे। उद्घाटन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में फुटबाल के वरिष्ठ खिलाड़ी और कोच मुकेश चटर्जी, रंजना शुक्ला थे। स्पर्धा का समापन 21 सितंबर को नटवर हाई स्कूल मैदान में होगा। यह जानकारी दरोगापारा फुटबाल क्लब के अध्यक्ष संतोष गहलोत ने दी।