खरसिया| खरसिया के सिविल अस्पताल में ब्लड स्टोरेज यूनिट का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष गिरधर गुप्ता, संभागीय संगठन मंत्री भाजपा पवनदेव साय, प्रदेश भाजयुमो उपाध्यक्ष कमल गर्ग, जिला भाजपा उपाध्यक्ष श्रीचन्द रावलनी ,जिला चिकित्सा अधिकारी हबेल सिंह उरांव,सिविल अस्पताल प्रभारी डा.सजन अग्रवाल की उपस्थित रही। इस मौके पर भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने रक्त देकर रक्त संग्रहण कार्य में अपना योगदान दिया।
प्रदेश के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण नगरीय प्रशासन एवं विकास एवं वाणिज्य कर विभाग के मंत्री अमर अग्रवाल की उपस्थित में खरसिया के सिविल अस्पताल में रक्त संग्रहण यूनिट का शुभारंभ 29 सितम्बर को किया जाना था। इस अवसर पर डा.प्रकाश,डा.आर.के.सिंह, डा. ललिता राजनाला,डा.ललिता राठिया, डा.अनिल गुप्ता, डा. रंजीता तिर्की सहित अन्य मौजूद थे।
भाजयुमो ग्रामीण अध्यक्ष मनोज राठौर,महाविद्यालय जनभागीदारी के अध्यक्ष धनसाय यादव,नवल कनेर,रामनारायण,रवि बघेल,शशी राठौर,प्रेम ठाकुर,मोती महंत,ओमप्रकाश,लीलाम्बर,ललित सिदार,विजय,अनुज शर्मा,गोविंद राठौर,भूपेन्द्र बिसेन,विक्रम यादव,उत्तम महंत,अमित साहू,किशोर शर्मा,विकास जायसवाल,श्याम सुंदर,लक्ष्मी ठाकुर, पूनम, ए.वी.बी.पी. के नगर अध्यक्ष विजय शर्मा,ज्योति सिंह,मनीष रावनलानी, दुर्गा यादव ,योगेश अम्बवानी ,प्रतीक गोयल, पुरुषोत्तम पटेल,मनोज पटेल,सुकलाल डनसेना , सहित बडी संख्या में भाजयुमो कार्यकर्ता सहित सिविल अस्पताल के कर्मचारी उपस्थित थे।