पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पहले दिन ही अध्यक्ष के दो पार्षदों के 11 नामांकन भराए

पहले दिन ही अध्यक्ष के दो पार्षदों के 11 नामांकन भराए

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खरसिया|नगरीय निकायके दूसरे चरण में होने वाले चुनाव के लिए फार्म भरने की प्रक्रिया 10 दिसंबर से प्रारंभ हो गई। इसके अंतर्गत खरसिया नगरपालिका के लिए पहले दिन ही अध्यक्ष पद के लिए दो नामांकन खरीदे गए, वहीं पार्षद पद के लिए 11 नामांकन फार्म बिके हैं।

अध्यक्ष पद के लिए सतीश अग्रवाल एवं बजरंग छापरिया के नामांकन फार्म खरीदे हैं।नगरीय निकाय चुनाव के लिए फार्म मिलने की प्रक्रिया प्रारंभ होने के साथ ही दोनों दलों में राजनीतिक सरगर्मी जोर पकड़ ली है।



अध्यक्ष पद के लिए नामांकन पत्र खरीदने वालों में सतीश अग्रवाल एवं बजरंग छापरिया शामिल हैं। पार्षद पद के लिए नामांकन पत्र खरीदने वालों में वार्ड क्र. 16 से माया देवी अग्रवाल, आशा देवी, वार्ड क्र. 2 से आकाश अग्रवाल, सुनील विश्वकर्मा, वार्ड क्र. 14 से दीनदयाल अग्रवाल, वार्ड क्र. 8 से धर्मेंद्र चौहान, संयासी मेहर,वार्ड क्र 6 से संतोष कुमार, वार्ड क्र 3 से महेश्वर राम,वार्ड क्र 9 से राजेश कुमार ,वार्ड क्र 4 से फिरतीन बाई शामिल हैं। दोनों पार्टियों में बैठकों का दौर जारी है ,साथ ही संभावित उम्मीदवार वार्ड में अपनी जमीन भी तलाशने लगे हैं।