पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मारूति की टक्कर से बाप बेटी घायल

मारूति की टक्कर से बाप बेटी घायल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खरसिया|तेज रफ्तारमारूति 800 के चालक ने बाइक सवार बाप-बेटी को टक्कर मार दी। इससे पिता के पैर की हड्‌डी चकनाचूर हो गई, वहीं 9 वर्षीय बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। मामले में पुलिस ने मारूति 800 के चालक को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ धारा 2749, 337 के तहत जुर्म दर्ज किया गया। घटना 16 सिंतबर की रात लगभग 8-8.30 बजे की है। स्टेशन तालाब पार जवाहर कालोनी खरसिया निवासी नीतेश सिंह पिता भूषण प्रताप सिंह 30 वर्ष मारूति 800 कार क्र. सीजी 10 बीबी 2100 को लेकर दर्रीपारा से रायगढ चौक की ओर जा रहा था। लापरवाहीपूर्वक कार चलाते हुए उसने रायगढ चौक पर हीरो होंडा साइन को टक्कर मार दी।

जिससे इसमें सवार रामगोपाल पांडेय पिता रामनारायण 33 वर्ष, बेटी पायल पांडेय 9 वर्ष एवं एक मासूम गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक का कचूमर निकल गया, वहीं रामगोपाल पांडेय के एक पैर की हडि्डयां टूट गई। घायलों को इलाज के लिए सिविल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। खरसिया पुलिस ने मामले में चालक नीतेश सिंह के खिलाफ धारा 279, 337 के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू कर दी। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार तो ड्राइवर के पास लाइसेंस था और ही मारूति 800 के वैधानिक कागजात थे।घटना को दबाने के लिए दलालनुमा लोग देर रात तक खरसिया पुलिस चौकी में मामले को रफा दफा करने का प्रयास करते नजर आए।

कृपया एक्सीडेंट 1 एवं 2 फोेटो सहित प्रकाशित करें