पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हनुमान मंदिर में श्री राम सप्ताह का आयोजन

हनुमान मंदिर में श्री राम सप्ताह का आयोजन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हनुमान मंदिर में श्री राम सप्ताह का आयोजन

खरसिया| प्रतिवर्षकी भांति इस वर्ष भी श्री राम सप्ताह का आयोजन श्री हनुमान मंदिर गंज बाजार खरसिया में किया गया। भजन कीर्तन मंडलियां एवं धर्मप्रेमी हनुमान मंदिर गंजबाजार पहुंचकर राम नाम का जाप कर रहे हैं। 12 सितंबर से शुरू हुआ राम सप्ताह 19 सितंबर तक चलेगा। खरसिया विकासखंड के अलावा धरमजयगढ, रायगढ, सक्ती, डभरा विकासखण्ड के राम भक्त रामनाम का जाप करने सिद्ध हनुमान मंदिर गंजबाजार पहुंच रहे हैं। मंदिर में प्रतिदिन 24 घंटे लगातार प्रभु नाम का जाप एवं भजन कीर्तन चल रहा है। इस बार हनुमान सेवा समिति खरसिया ने भजन मंडलियों के लिए पुरस्कार स्वरूप हजारों रुपए के पुरस्कारों की भी घोषणा की है।