युवक ने लगा ली फांसी
खरसिया| संदिग्धअवस्था में एक 33 वर्षीय युवक की लाश फांसी में लटकी मिली है पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया है। घटना स्थानीय पुरानी बस्ती की है। 15 सितंबर की देर शाम स्थानीय पुरानी बस्ती निवासी दिलीप राठौर पिता हलधर राठौर उम्र 33 वर्ष की लाश रस्सी से लटकी मिली। पड़ोसियों ने मामले की सूचना खरसिया पुलिस को दी। युवक ने किस कारण अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली या फिर वह किसी षडयंत्र का शिकार हुआ है। इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही होगा।