- Hindi News
- दिल्ली की हार के सदमें में नहीं मनाई पं. दीनदयाल पुण्यतिथि
दिल्ली की हार के सदमें में नहीं मनाई पं. दीनदयाल पुण्यतिथि
भाजपाको दिल्ली में मिली हार के सदमे में भाजपाई भाजपा जनसंघ के निर्माता को ही भूल गई। जनसंघ के जनक पं.दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर खरसिया में उनकी प्रतिमा एक फूलमाला तक के लिए तरस गई। नगर में गंज बाजार और नया बस स्टैंड उनकी प्रतिमाएं स्थापित हैं, लेकिन एक भी भाजपा के पदाधिकारी ने जनसंघ और आरएसएस की विचारधारा से जुडे हुए इस पुरोधा की पुण्यतिथि उन्हें याद करने की जहमत नहीं उठाई, जबकि खरसिया में जिला से लेकर प्रदेश स्तर के बड़े-बड़े भाजपा नेता निवास करते हैं। जनसंघ के निर्माता और आएसएस के विचारधारा से जुड़े हुए पं.दीनदयाल उपाध्याय का निधन 11 जनवरी 1968 को निधन हुआ था।
उनकी पुण्यतिथि पर कोई कार्यक्रम करना दूर की बात भाजपा के बडे पदाधिकारियों को उन्हें श्रध्दांजलि देने की फुर्सत भी नहीं मिल पाई। पं. उपाध्याय की खरसिया नगर में दो प्रतिमाएं स्थापित है। एक गंजबाजार में तो दूसरी नया बस स्टैंड में। जहां भाजपा के बड़े पदाधिकारियों का निवास रहा है स्व. लखीराम अग्रवाल यहीं के निवासी थे और वर्तमान में जिला भाजपा के दो-दो उपाध्यक्ष बजरंग अग्रवाल एवं श्रीचंद रावलानी यही से हैं प्रदेश भाजपा के उपाध्यक्ष गिरधर गुप्ता भी खरसिया में ही रहते है। नगर पालिका में भाजपा पूर्ण बहुमत वाली सरकार है। प्रदेश भाजयुमो के उपाध्यक्ष कमल गर्ग स्वयं नगरपालिका अध्यक्ष है। उसके बावजूद नगर में स्थापित स्व दीनदयाल उपाध्याय की दोनों प्रतिमाएं अपनी पुण्यतिथि पर माला के लिए तरस गई।
भाजपा कार्यालय में मनाई गई
प्रदेशभाजपा उपाध्यक्ष गिरधर गुप्ता ने कहा कि भाजपा कार्यालय में पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि मनाई गई जिसमें नेता कार्यकर्ता लोग उपस्थित थे।
निजी काम से बाहर-संजय
नगरभाजपा अध्यक्ष संजय मित्तल ने कहा कि वे निजी काम से दो तीन दिनों से खरसिया नगर से बाहर हैं। इसलिए उन्हें इस संबंध् में कोई जानकारी नहीं है।
पं. दीनदयाल की प्रतिमा।
भाजपाई कह रहे कार्यालय में मनाई
नगरमें पं. दीनदयाल उपाध्याय की दो दो प्रतिमाएं नया बस स्टैंड और गंजबाजर में स्थापित है ये प्रतिमाएं एक फूल माला के लिए भी तरसती रही वहीं जहां भाजपा के छोटे मनाएं जाने से इंकार कर रहे है वही भाजपा के बडे नेता कार्यालय में पुण्यतिथि मनाने की बात कहकर अपना पल्ला झाड़ रहे हैं।
मुझे इस बारे में जानकारी नहीं है- रावलानी
जिलाभाजपा उपाध्यक्ष श्रीचंद रावलानी से पूछे जाने पर उनका जवाब था कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। पं. दीनदयाल की पुण्यतिथि मनाई गई है या नहीं। उन्हें धर्मजयगढ जनपद चुनाव के पर्यवेक्षक बनाया गया है। इस कारण दो दिनों से वे धर्मजयगढ में हैं। खरसिया में अन्य भाजपाई नेता ही इसका जवाब दे पाएंगे।