बाबा तिगानिया के जयंती पर स्थानीय गंज बाजार में भंडारा 13 फरवरी को
खरसिया | स्थानीय गंज बाजार स्थित बाबा तिगानिया मंदिर में परमहंस तिगानिया बाबा की जयंती पर 13 फरवरी को भगतराम बिशनकुमार परिवार द्वारा विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। खरसिया के भगतराम विशनकुमार परिवार द्वारा जयंती पर खरसिया नगर के गंज बाजार स्थित बाबा तिगानिया मंदिर में 13 फरवरी की सुबह से भजन कीर्तन व भव्य आरती की जाएगी, वहीं दोपहर में विशाल भंडारा रखा गया है।