कच्ची महुआ शराब के साथ ग्रामीण गिरफ्तार
खरसिया|कच्चीमहुएकी अवैध शराब बेचने के लिए ले जाते हुए 50 वर्षीय ग्रामीण को पुलिस ने धरदबोचा उसके पास से जरीकेन और बॉटल में 6 लीटर महुए की शराब जब्त करके पुलिस ने धारा 34,1 के तहत कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया। बाद में उसे व्यवहार न्यायालय में प्रस्तुत किया गया ,जहां से उसे रिमांड में जेल भेज दिया गया।
खोरसीपाली (बोतल्दा) ब्लाक खरसिया निवासी गंगाराम श्रीवास पिता सखाराम 50 वर्ष 14 दिग्रस्कर को भदरीपाली से 5 लीटर के जरीकेन और प्लास्टिक की बॉटल में महुए की शराब लेकर अपने गांव बेचने के लिए रहा था। तब खरसिया पुलिस की एएसआई संतरा चौहान आरक्षक शिव वर्मा, पैकरा,महिला आरक्षक सरोजनी राठौर की टीम जो दौरे पर निकली थी ने शराब के साथ गंगाराम श्रीवास को धरदबोचा।
पुलिस टीम ने उसके पास से प्लास्टिक की जरीकेन और प्लास्टिक की बाटल में महुए की अवैध शराब जब्त की है। पुलिस ने धारा 34,1 के तहत कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने धारा 34,1 के तहत कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया। बाद में उसे व्यवहार न्यायालय में प्रस्तुत किया गया ,जहां से उसे रिमांड में जेल भेज दिया गया।