देर रात बिजली दुकान पर चोरों का धावा
बीतीरात गौरव पथ स्थित उमेश इलेक्ट्रिकल में चोरों ने धावा देकर लगभग 1.50 लाख रुपए के वायर एवं अन्य बिजली ़सामानों की चोरी कर ली। सुबह पड़ोसी दुकानदार के फोन आने पर दुकानदार को इस चोरी का पता चला। चोर दुकान के दरवाजे का ताला तोड़कर घुसे और दुकान में हाथ साफ कर दिया। दुकान संचालक उमेश अग्रवाल की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला पंजीबद्ध कर लिया है।
खरसिया नगर के गौरव पथ पर उमेश अग्रवाल पिता कैलाश अग्रवाल 44 वर्ष की इलेक्ट्रिकल ़सामानों की दुकान स्थित है, जहां पर उमेश अग्रवाल 13 दिसंबर को रात्रि 9 बजे अपने दुकान को बंद कर अपने निवास स्थान छपरीगंज गया। सुबह उसे उसके बगल के दुकानदार द्वारा फोन कर बताया गया कि उसके दुकान का ग्रिल का ताला टूटा हुआ है तथा ग्रिल खुला है। इस पर उमेश अग्रवाल हड़बड़ाते हुए अपने गौरवपथ स्थित उमेश खरसिया इलेक्ट्रिकल पहुंचा और अपने दुकान की हालत देख उसे यह समझते देर नहीं लगी कि चाेरों ने उसके दुकान में हाथ साफ किया है। उमेश अग्रवाल तत्काल इसकी सूचना खरसिया पुलिस को दी, तब खरसिया पुलिस चौकी प्रभारी धर्मानंद शुक्ला, आरक्षक प्रदीप तिवारी को साथ लेकर घटना स्थल पहुंच दुकान के अंदर जाकर चोरी का मुआयना करने लगे।
इस पर आवेदक उमेश अग्रवाल ने बताया कि चोरों ने उसके दुकान से बिजली के वायर समेत लगभग 1.50 लाख रुपए सामान पार कर दिया है। उक्त सामानों में 6 नग नया कापर वायर बंडल, पुराना कापर वायर 50 किलो , एक नग एलसीडी 20 इंच एलजी , सीसीटीवी सेटअप बाक्स एवं 20 नग सीएफएल समेत अनेक इलेक्ट्रिकल सामान उठाकर ले गए हैं। चौकी प्रभारी धर्मानंद शुक्ल ने इसकी जानकारी अपने उच्चाधिकारियों को दी। इससे एसपी ने इस पूरे मामले को सुलझाने के लिए क्राइम ब्रांच एवं डाग स्क्वायड टीम को खरसिया रवाना किया, जहां क्राइम ब्रांच के आरक्षक रामप्रसाद बघेल, धनंजय कश्यप मौका स्थल पहुंच मामले की विवेचना प्रारंभ कर द,वहीं डाग स्क्वायड बादल घटना स्थल से रायगढ रोड स्थित कालेज के पास स्थित एक गुड़ाखू फैक्टरी में पहुंच भटक गया। पुलिस के साथ साथ क्राइम ब्रांच के लिए इस चोरी के मामले को सुलझाना एक चुनौतीपूर्ण मामला बन गया है।
पहले भी हो चुकी है इस दुकान में चोरी
4माह पूर्व भी इसी दुकान में चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दे चुके है, जिसका आज तक पुलिस कोई सुराग नहीं लगा पाई है। स