पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कच्ची शराब के साथ युवक गिरफ्तार

कच्ची शराब के साथ युवक गिरफ्तार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खरसिया| पुलिसने कच्ची महुवा दारू पकडऩे में कामयाबी हासिल की। 14 दिसम्बर को मुखबीर की सूचना पर खरसिया पुलिस के प्रधान आरक्षक हेमंत कश्यप ने खरसिया क्षेत्र में अवैध कच्ची शराब के लिये कुख्यात ग्राम तेलीकोट से ग्राम खोरसीपाली निवासी राजू कुमार चौहान पिता महेत्तर चौहान को 4 लीटर कच्ची महुवा शराब के साथ रंगे हाथ पकड़ा। खरसिया पुलिस ने आरोपी के पास से 4 लीटर कच्ची शराब जब्तकर उसके विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(क) के तहत मामला दर्ज कर मामले की विवेचना प्रारंभ कर दी है।