- Hindi News
- 20 हजार की लकड़ी जब्त 20 हजार की लकड़ी जब्त
20 हजार की लकड़ी जब्त 20 हजार की लकड़ी जब्त
खरसिया|खरसिया रेलवेस्टेशन के बाहर 22 नग साल लकड़ी को खरसिया पुलिस ने जब्त की है। पुलिस को देखकर लकड़ी तस्कर भाग खड़े हुए। पुलिस ने लकड़ी को जब्त करके मामला वन विभाग को सौंप दिया है। यह लकड़ी पड़ोसी प्रदेश उड़ीसा से सुबह टाटा इतवारी पैसेंजर से उतरी थी। जब्तशुदा लकडिय़ों की कीमत 20 हजार से अधिक आंकी जा रही है। 22 सितम्बर को सुबह सुबह मुखबीर से प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने खरसिया रेलवे स्टेशन के बाहर अवैध ढंग से लाई गई 20 नग साल लकड़ी को जप्त करने में सफलता हासिल की है। मुखबीर के माध्यम से सूचना मिली थी कि टाटा इतवारी पैसेंजर से साल की अवैध लकड़ी नगर में खपाने के लिए लाई जा रही है।