धरमलाल, रामकुमार,रितेश
>श्रद्धांजलि
खरसिया|एक हीघर के तीन लोगों के निधन पर राठौर समाज के लोगों ने शोक प्रकट करते हुए मृतकों के प्रति अपनी श्रद्धांजलि अर्पित दी। विदित हो कि सेवा निवृत्त शिक्षक धरम लाल राठौर उनके दामाद रामकुमार राठौर एवं नाती डा रितेश राठौर का निधन विगत दिवस सड़क दुर्घटना में चांपा कोरबा मार्ग में हो गया था। उनके निधन पर खरसिया राठौर समाज के लोगों ने शोकसभा का आयोजन किया। इस मौके पर राठौर समाज के भूषण राठौर,भुनेश्वर राठौर, खगेश्वर राठौर, जीवन राठौर, हलधर राठौर, डा. विक्रम राठौर, रतन राठौर, लकेश्वर राठौर, नवीन राठौर, धीरज राठौर, राजेन्द्र राठौर, कमलेश राठौर, मुकेश राठौर, विक्की राठौर उपस्थित थे।