- Hindi News
- शिक्षाकर्मी संघ ने 28 सूत्रीय मांगों का सौंपा ज्ञापन
शिक्षाकर्मी संघ ने 28 सूत्रीय मांगों का सौंपा ज्ञापन
खरसिया|शिक्षा कर्मीसंघ के प्रांतीय आव्हान पर खरसिया के शिक्षक पंचायत (शिक्षाकर्मियों) ने अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को 28 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा। मांग पूरी नहीं होने पर शिक्षाकर्मी 16 दिसंबर को अवकाश में रहकर अपनी मांगोें का ज्ञापन जिला कलेक्टर के माध्यम से मुख्यमंत्री को सौंपेंगे। प्रवक्ता मुनेन्द्र शर्मा के द्वारा बताया गया कि यह ज्ञापन राज्य के समस्त 146 विकासखंडों को सौंपा जाएगा एवं 16 दिसंबर को राज्य के सभी 27 जिला मुख्यालयों में ज्ञापन सौंपा जाएगा। शिक्षाकर्मी संघ के 28 सूत्रीय मांगों में प्रमुख रुप से परिवीक्षा अवधि पूर्ण होते ही शिक्षक समतुल्य वेतनमान,पैरा शिक्षक का शासकीय शिक्षक पद पर संविलियन,14 नवम्बर को रद्द किया गया क्रमोन्नति आदेश,समय मान वेतनमान के आधार पर शिक्षक समतुल्य वेतनमान निर्धारण सहित अन्य मांगों को लेकर धरना दिया और बाद में एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। धरना स्थल पर गुरुदेव राठौर,जिला सचिव भोलाशंकर पटेल, लकेश्वर राठौर, अशोक, गनपत, आशा, कोषाध्यक्ष प्रशांत सिंह , रामनारायण भारद्वाज आदि उपस्थित थे।
मनहरण, महिला प्रकोष्ठ किरण शर्मा, आशा अग्रवाल, पारस गबेल, शकुंतला साहू, धनेश्वरी नेताम, विरेन्द्र जायसवाल, योगेन्द्र पटेल, मनोज डनसेना, झनकेश्वर, रघुलेश्वर वैष्णव, प्रदीप, अभय, दीपक, समयलाल, सत्यप्रकाश, महेन्द्र ,संतोष, छतराम, कीर्तन,लेवन,रुक्मणि केवट,गीताराम निषाद इत्यादि शिक्षाकर्मी उपस्थित थे।