पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कांच तोड़कर चोरी का प्रयास

कांच तोड़कर चोरी का प्रयास

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खरसिया| मौहापालीरोड स्थित शीतल सेल्स की खिड़की का कांच तोडकर अज्ञात लोगों ने चोरी का प्रयास किया। इसके पूर्व भी इस दुकान में चोरी का प्रयास किया गया था। घटना की सूचना शीतल सेल्स एजेंसी के प्रोपाइटर मुकेश मित्तल ने खरसिया चौकी में की है।

मौहापाली रोड में तालाब किनारे मुकेश मित्तल की दुकान है, जिसमें शीतल सेल्स एजेंसी के नाम से व्यवसाय किया जाता है। 8 एवं 9 दिसम्बर की दरमियानी रात्रि अज्ञात लोगों ने खिड़की का कांच तोड़कर चोरी का प्रयास किया, लेकिन अंदर लोहे की जाली लगे होने से चोर अपने प्रयास में सफल नहीं हो सके। सुबह जब मुकेश मित्तल अपनी दुकान खोलने आया तो दुकान के अंदर कांच टूटा देखकर उसका माथा ठनक गया। अंदर जाकर देखने पर किसी भी प्रकार की चोरी होने उसके राहत की सांस ली, लेकिन इसी प्रकार की घटनाएं पहले भी हो जाने से उसने चौकी पुलिस में रिपोर्ट कराना उचित समझा। घटना की सूचना चौकी प्रभारी धरमानंद शुक्ला घटन स्थल पहुंचे और मुआयना किया। इस मामले में पुलिस जांच में लगी है।