स्कूली छात्रा से छेड़छाड़
खरसिया| स्कूलीछात्रा के साथ छेड़छाड़ का मामला प्रकाश में आया है। छात्रा की रिपोर्ट पर खरसिया पुलिस ने आरोपी युवक अजय दास के खिलाफ धारा 354 ,294,506 का अपराध पंजीबद्ध कर लिया है। आराधना (परिवर्तित नाम)दसवीं कक्षा की छात्र है और नगरपालिका स्कूल में पढ़ती है। घर से एफसीआई गोदाम होते हुए स्कूल जाने के दौरान ही मोहल्ले का ही अजय दास पिता सुखदास महंत 22 वर्ष निवासी ठाकुरदिया उससे छेड़ता था। 9 दिसंबर को भी उसने स्कूल जा रही आराधना का हाथ पकड़कर उसके साथ छेड़छाड़ की। इस पर छात्रा हाथ छुड़ाकर घर गई और यह बात अपनी मां को बताई। मां ने जब छेड़छाड़ करने वाले लड़के को ऐसा करने से मना किया तो वह गाली गलौच और जान से मारने की धमकी पर उतर आया। परेशान छात्रा और उसके परिजनों ने तब खरसिया चौकी पुलिस में आरोपी अजय दास पिता सुखदास जाति महंत के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है। खरसिया पुलिस चौकी की एएसआई डहेरिया ने बताया कि आरोपी अजय दास के खिलाफ धारा 354,295,506 के अपराध पंजीबद्ध करके मामले की विवेचना शुरू कर दी गई है।