पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अभियंता दिवस मनाया

अभियंता दिवस मनाया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया को इंजीनियर्स ने किया याद

भास्करन्यूज | खरसिया

सोमवारको इंजीनियर्स ने अभियंता दिवस मनाया इस अवसर पर बडी संख्या में इंजीनियर्स उपस्थित रहे और सर मोक्षगुण्डम विश्वेश्वरैया को याद किया। विश्वेश्वरैया के चित्र पर फूल मालाएं चढ़ाई गई और उन्हें आदरांजलि दी गई।

हसदेव बांगो कालोनी के विज्ञान गृह में 15 सितम्बर को खरसिया के इंजीनियर्स एकत्र हुए। इस अवसर पर हरिनारायण गोयल कार्यपालन अभियंता मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित थे कार्यपालन अभियंता शेख साकिर, बीएस साहू, की विशिष्ट अतिथि के रुप में गरिमा मय उपस्थिति रही। सर्व प्रथम मोक्षगुण्डम विश्वेश्वरैया तस्वीर के सामने दीप प्रज्जवलित किया गया और पुष्पांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर मुख्यअतिथि एच.एन.गोयल ने स्व.विश्वेश्वरैया को पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उनके जीवन पर प्रकाश डाला। तहसील अभियंता संघ के अध्यक्ष हरदयाल सिंह बैस ने अभियंताओं को देश की विकास गाथा में नींव का पत्थर बताते हुए कहा कि इंजीनियर्स के लिए विश्वेश्वरैया का जीवन सदैव पथ प्रदर्शक बना रहेगा और प्रेरणा देता रहेगा।