विराजेंगे देव शिल्पी भगवान विश्वकर्मा
खरसिया| देवशिल्पी विश्वकर्मा 17 सितम्बर को नगर में जगह जगह विराजेंगे। कल कारखाने, मोटर गैरेज, राजमिस्त्री, बढ़ाई, बिजली मिस्त्री विश्वकर्मा जयंती धूम धाम से मनाएंगे, इसके लिए जोरदार ढंग से तैयारियां की जा रही है। ब्राम्हा जी के प्रपौत्र विश्वकर्मा सतयुग ,त्रेतायुग,द्वापरयुग, कलयुग के महान शिल्पी माने गये है। विश्वकर्मा की पूजा अर्चना की परम्परा वैदिक काल से चली रही है। इस वर्ष भी विश्वकर्मा जयंती मनाने के लिए कल कारखानों, मिस्त्री वर्ग एवं विभिन्न यांत्रिकी कारीगरों ने पहले से तैयारियों कर रखी है। कई जगहों पर भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा स्थापित कर उसकी सार्वजनिक ढंग से पूजा अर्चना की जायेगी तो कई लोग अपने अपने कार्य स्थल में विश्वकर्मा की पूजा करेंगे।