अब दावा आपत्ति 30 तक
खरसिया.राज्य निर्वाचनआयोग द्वारा नगरीय क्षेत्र के मतदाताओं के लिए दावा आपत्ति प्राप्त करने की समय सीमा में वृध्दि कर दी गई है। दावा आपत्ति 30 सितम्बर को दोपहर बाद 3 बजे तक स्वीकार किया जायेगा।अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नगरपालिका खरसिया ए.के.धृतलहरे ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा दावे तथा आपत्तियां प्राप्त करने के समय सीमा में वृध्दि करते हुए अंतिम तिथि 30 सितम्बर को दोपहर बाद 3 बजे तक निर्धारित किया गया है। नगरीय क्षेत्र के ऐसे मतदाता जो पूर्व में अपना दावा आपत्तियां प्रस्तुत नहीं कर सके हो वे अपना दावा आपत्ति संबंधी आवेदन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नगरपालिका एवं अनुविभागीय अधिकारी राजस्व खरसिया के कार्यालय में कार्यालयीन अवधि में प्रस्तुत कर सकते हैं।