विजया दशमी महोत्सव समिति का हुआ गठन
खरसिया.इस वर्षभी खरसिया नगर में विजया दशमी महोत्सव धूमधाम से मनाया जायेगा। इसके लिए विजयादशमी महोत्सव समिति का गठन किया गया है जिसमें नगरपालिका अध्यक्ष सुनील गर्ग को अध्यक्ष बनाया गया है। साथ ही संजय कबुलपूरिया सचिव एवं कोषाध्यक्ष आनंद अग्रवाल एवं अनिल गर्ग को बनाया गया है।
वर्ष 2014 में खरसिया नगर में विजया दशमी महोत्सव मनाने के लिए समिति का गठन किया गया है। केन्द्रीय मंत्री विष्णुदेव साय ,विधायक उमेश पटेल ,खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष गिरधर गुप्ता,नगर के प्रतिष्ठित व्यवसायी मुरलीधर अग्रवाल,अशोक तोता,सुभाष पप्पू,विमल गर्ग,नीरज पटेल,डा.आर.सी. अग्रवाल,शंकर केडिया एवं एच.एन.गोयल के संरक्षण कमल गर्ग,अशोक एरन,नितिन गोयल,प्रहलाद बंसल,जयप्रकाश जप्पू, विनोद अग्रवाल,बंटी सोनी ,मदन गर्ग,रमेश ,राजेश गर्ग,रविन्द्र गबेल,सोनू पार्षद के संयोजकत्व में महोत्सव समिति का गठन किया गया है। जिसमें नगरपालिका अध्यक्ष सुनील गर्ग को अध्यक्ष बनाया गया है। साथ ही संजय कबुलपूरिया सचिव एवं कोषाध्यक्ष आनंद अग्रवाल एवं अनिल गर्ग को बनाया गया है। उपाध्यक्ष पद पर राजेश अग्रवाल ,संजय अग्रवाल,राजेश घन्सु एवं विवेक बंसल एम.आर. को नियुक्त किया गया है।