पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जन धन योजना के लिए एसबीआई का कैम्प

जन-धन योजना के लिए एसबीआई का कैम्प

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खरसिया.प्रधानमंत्री द्वाराघोषित जन धन योजना के तहत हर परिवार को बैकिंग सुविधा से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। इसी क्रम में शनिवार को ग्राम अंजोरी पाली के सामुदायिक भवन में भारतीय स्टेट बैंक द्वारा एक कैम्प का आयोजन कर प्रधानमंत्री जन धन योजना के तहत ग्रामीणों के खाते खोले गये। इस अवसर पर काफी संख्या में ग्रामीण अपना खाता खोलने के लिए उपस्थित हुए।

ग्राम अंजोरी पाली में जन धन योजना के तहत खाता खोले जाने के अवसर पर भारतीय स्टेट बैंक खरसिया शाखा के मुख्य प्रबंधक गजेंद्र कुमार ने उपस्थित ग्रामीण समूह को सं‍बोधित करते हुए प्रधानमंत्री जन धन योजना के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान दी मुख्य प्रबंधक ने बताया कि स्टेट बैंक द्वारा प्रायोजित ग्राहक सेवा केन्द्र (कियोस्क) के माध्यम से शून्य राशि में न्यूनतम औपचारिकताओं के द्वारा खोले जाने वाले समस्त खातों में 1 लाख रुपये का बीमा तथा ए.टी.एम. कार्ड की सुविधा प्रदान की जावेगी। 50 नये खाते खोले गये एवं 150 पासबुक का वितरण किया गया। कार्यक्रम का संचालन करते हुए कियोस्क संचालक पूरनमल शर्मा ने मुख्य प्रबंधक स्टेट बैंक गजेंद्र कुमार ,प्रबंधक वैयक्तिक ए.के. चौहान के हाथों खाले गये खातों का पासबुक का वितरण भी करवाया गया। इस अवसर पर खरसिया जनपद पंचायत के ए.डी.ओ. गोकुल मिश्रा एवं प्रेरक उत्तरा राठिया सहित ग्राम अंजोरी पाली के सरपंच दुबराज सिंह राठिया एवं अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे।

जन-धन योजना के तहत खोले गए खाते