विवाहिता जली, जिला चिकित्सालय रैफर
खरसिया| मिट्टीतेल डालकर आग लगने से जली हुई विवाहिता को खरसिया के सिविल अस्पताल में इलाज के लिए लाया गया, जहां उसकी गंभीर स्थिति को देखकर डाक्टर ने रायगढ रैफर कर दिया है। संदिग्ध परिस्थितियों में जली महिला की स्थिति गंभीर बनी हुई है। पुरानी बस्ती पनखतियापार निवासी दीपिका श्रीवास पति सुनील श्रीवास उम्र 21 वर्ष 8 फरवरी को गंभीर अवस्था में जली हुई हालत में खरसिया के सिविल अस्पताल में इलाज के लिए लागई। उसके शरीर से मिट्टी तेल की गंध रही थी, जिससे समझा जाता है कि मिट्टी तेल डालने के बाद शरीर में आग लगाई गई।
विवाहिता की यह हालत उसने स्वयं से की या वह किसी षड़यंत्र का शिकार हुई यह पुलिस विवेचना के बाद सामने पाएगा। महिला गर्दन के नीचे छाती पेट,हाथ, पैर बुरी तरह जल गई थी। विवाहिता जो 70 प्रतिशत से अधिक जल चुकी थी उसे खरसिया सिविल अस्पताल के डा.सजन अग्रवाल ने प्रारंभिक रुप से उपचारित किया लेकिन बाद उसकी गंभीर हालत को देख जिला चिकित्सालय रायगढ रैफर कर दिया।
जहां गंभीरावस्था में उसका उपचार जारी है।