डा.निशी राठिया को दी गई श्रध्दांजलि
खरसिया| जिलाआयुर्वेद अधिकारी डा. निशी राठिया के निधन पर शासकीय होम्योपैथिक औषधालय हालाहुली में शोक सभाकर उन्हें श्रध्दांजलि दी गई। 6 फरवरी की सुबह शासकीय होम्योपैथिक औषधालय हालाहुली के प्रांगण में 4 फरवरी को हुई दुखद घटना के फलस्वरुप मृतिका डा. निशी राठिया(जिला आयुर्वेद अधिकारी रायगढ) के निधन पर उनकी आत्मा की शांति के लिए औषधालय हालाहुली में कार्यरत अधिकारी कर्मचारी डा. ईश्वर लाल पटेल,(होम्योपैथिक चिकित्सक अधिकारी) डा. नंदलाल सिदार(बेटेनरी), शैलेष कुमार सिंह (फार्मा) मुकेश कुमार यादव (औष.सेवक) , मोहित राम बरेठ (भृत्य), संतोष निषाद(स्वच्ठछ) भानुप्रताप सिदार(स्वच्छठ) एवं अन्य बिट्टू पप्पू ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।